फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडी हेल्थ को निरीक्षण में गायब मिला इमरजेंसी स्टाफ

विज्ञापन
सैदपुर सीएचसी का निरीक्षण करने पहुंचे एडी हेल्थ डॉ. सुधीर गर्ग। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
वजीरगंज। अपर निदेशक स्वास्थ्य (एडी हेल्थ) डॉ. सुधीर गर्ग ने शनिवार देर शाम वजीरगंज और सैदपुर सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उनको दोनों स्थानों पर इमरजेंसी स्टाफ नदारद मिला। उन्होंने सीएमओ डॉ. विक्रम सिंह पुंडीर को संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एडी हेल्थ डॉ. सुधीर गर्ग शाम पांच बजे के बाद पहले वजीरगंज सीएचसी पहुंचे। यहां उनको सिर्फ एक फार्मासिस्ट मिला। बाकी का स्टाफ नदारद था। इमरजेंसी सेवाओं के नाम पर यहां कुछ नहीं था। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। इसके बाद उन्होंने सैदपुर सीएचसी का रुख किया। सैदपुर सीएचसी पर इमरजेंसी स्टाफ के साथ डॉ. फिरासत हुसैन भी नदारद मिले। एडी को बताया गया कि रविवार होने के कारण शाम के वक्त स्टाफ के लोग निकले हैं।
एडी ने वजीरगंज और सैदपुर सीएचसी पर नदारद मिले संबंधितों से स्पष्टीकरण तलब करने के साथ उनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश सीएमओ डॉ. विक्रम सिंह पुंडीर को दिए हैं। सीएमओ डॉ. विक्रम सिंह पुंडीर ने बताया कि जांच कर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें