फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के पांच रोगी मिले, लखनपुर में एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। तापमान कम होने के बाद भी जिले के कई इलाकों में डेंगू का प्रकोप बना हुआ है। शनिवार को भी जिले में डेंगू के पांच नए रोगी मिले हैं। इस बीच ब्लॉक जगत के गांव लखनपुर में डेंगू से एक मौत भी हो गई।
विज्ञापन

शनिवार को जिले में 12 स्थानों पर हेल्थ कैंप लगाए गए। 456 बुखार पीड़ितों की एलाइजा जांच कराई गई। इनमें पांच लोगों को डेंगू की पुष्टि हुई है। हालांकि, पहले के मुकाबले नए मिलने वाले रोगियों की संख्या में कमी आई है, लेकिन अब तक जिले में डेंगू के 30 सक्रिय रोगी हो चुके हैं। जगत ब्लॉक के गांव लखनपुर में डेंगू से एक मौत भी हुई है। लखनपुर के 40 वर्षीय मुनीश को कई दिन से बुखार आ रहा था। परिवार वालों ने निजी अस्पताल में इलाज करा रहे थे। निजी लैब ने डेंगू की पुष्टि की थी। शुक्रवार राम मुनीश की हालत ज्यादा बिगड़ गई। परिवार वाले जिला अस्पताल लाने की तैयारी कर रहे थे। बदायूं ले जाने से पहले उसकी मौत हो गई। गांव में कई अन्य लोग भी डेंगू की चपेट में हैं। इधर नगर पंचायत गुलड़िया की चेयरमैन सर्वेश कुमारी राठौर के बेटे गौरव राठौर को भी डेंगू की पुष्टि हुई है। चेयरमैन पति सुरेश चंद्र सिंह पटेल ने बताया कि गौरव का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें