फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ेबुखार से प्रधान की पत्नी की मौत, डेंगू के 13 नए रोगी मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। एक दिन पहले डेंगू के रोगियों की संख्या दहाई के अंक से नीचे आने के बाद सोमवार को फिर से रोगियों की संख्या में इजाफा हुआ है। रविवार को जिले में डेंगू के सात रोगी मिले थे। सोमवार को 13 नए रोगी मिले हैं। 18 स्थानों पर हेल्थ कैंप के दौरान मलेरिया के भी चार रोगी मिले हैं। इस बीच जिले में बुखार से एक मौत हुई है।
विज्ञापन

दो महीने से जिले में डेंगू का व्यापक प्रकोप है। अब तक कई लोगों की डेंगू और बुखार से जान भी जा चुकी है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड में एक ही मौत दर्ज है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को जिले में 18 स्थानों पर हेल्थ कैंप लगाकर बुखार पीड़ितों की जांच की गई। इस दौरान मलेरिया के चार रोगी मिले हैं। इसके साथ ही 581 लोगों की एलाइजा जांच में डेंगू के 13 नए रोगी सामने आए हैं।
जिले में डेंगू के सक्रिय रोगियों की संख्या अब 154 हो गई है। इस बीच नाधा में प्रधान की पत्नी की इलाज के दौरान बरेली के एक अस्पताल में मौत हो गई। प्रधान महेश पाल की 48 वर्षीय पत्नी राजवती देवी को कई दिन से बुखार आ रहा था। परिवारवालों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। यहां से उनको बरेली रेफर कर दिया गया। बरेली के निजी अस्पताल में रविवार शाम उनकी मौत हो गई। प्रधान की पत्नी की मौत की सूचना पर डीसीबी के पूर्व चेयरमैन ब्रजेश यादव ने उनके घर पहुंचकर परिवार को ढाढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें