फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उझानी में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। प्रसव के लिए एक निजी नर्स के घरेलू क्लीनिक पर भर्ती महिला ने बृहस्पतिवार रात मृत बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद प्रसूता की भी मौत हो गई। नर्स और मृतका के परिजन के बीच कहासुनी भी हुई लेकिन बाद में परिवार के लोग मृत जच्चा और बच्चा का शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन

मामला बृहस्पतिवार रात दो बजे का बताया गया है। वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव टिकुरी निवासी आशा (22) पत्नी आकाश साहू का मायका कोतवाली क्षेत्र के गांव फतेहपुर में है। गर्भवती आशा को प्रसव पीड़ा होने पर उसके परिजन ने शाम को मिल कंपाउंड में एक निजी नर्स को दिखाया। वह अपने घर पर ही प्रसव कराती हैं। उसने आशा को भर्ती कर लिया लेकिन आधी रात उसने मृत बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद आशा का भी हालत बिगड़ने लग गई। परिवार के लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही उसने भी दम तोड़ दिया।
भनक लगते ही मृतका के मायके से चार-छह लोग निजी नर्स के घर पहुंचे और प्रसव में लापरवाही का आरोप लगाने लगे। इसे लेकर उनकी नर्स से कहासुनी भी हो गई। करीब एक घंटा तक पसोपेश के बीच परिवार के लोग मृत जच्चा-बच्चा का शव लेकर वजीरगंज के गांव टिकुरी चले गए। इधर, चिकित्साधीक्षक निरंजन सिंह ने बताया कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। मृतका के परिजन की ओर से शिकायत भी नहीं की गई है। फिर भी हकीकत का पता कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें