फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगुआसई में तीन, हसनपुर में फैल्सीपेरम में दो रोगी मिले

विज्ञापन
मच्छरों का लार्वा नष्ट करती मलेरिया विभाग की टीम।संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। जिले में मंगलवार को भी अलग-अलग स्थानों पर मलेरिया के 22 नए रोगी मिले। इनमें पांच लोगों को जानलेवा फैल्सीपेरम मलेरिया की पुष्टि हुई है। मंगलवार को जिले में 25 स्थानों पर हेल्थ कैंप लगाकर 1717 लोगों की जांच की गई। ज्यादातर लोगों को वायरल फीवर निकला। जगत के जगुआसई में तीन और सालारपुर ब्लॉक के हसनपुर में जानलेवा फैल्सीपेरम मलेरिया के दो नए रोगी मिले।
विज्ञापन

अगस्त के अंतिम संप्ताह से ही जिले में मच्छरजनित बीमारियों का प्रकोप शुरू हो गया था। सितंबर के पहले सप्ताह तक सालारपुर के शेरगंज गांव में लगातार तीन दिन तक फैल्सीपेरम मलेरिया के 25 से ज्यादा रोगी मिले तब स्वास्थ्य और मलेरिया विभाग ने जांच की। इसके बाद बुखार प्रभावित गांवों में हेल्थ कैंप लगाकर लोगों की जांच का सिलसिला शुरू हुआ। अब जिले में मलेरिया और फैल्सीपेरम मलेरिया के रोगी लगातार मिल रहे हैं। उसावां के रसूलपुर और जगत के तिगुलापुर में बच्ची समेत तीन लोगों की बुखार से मौत भी हो चुकी है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग इन मौतों को बुखार से होना नहीं मान रहा है। मंगलवार को भटौली, परा, डहरपुर, अब्दुल्लागंज, लखूपुरा, कबूलपुरा, हसनपुर, जगुआसई, बमियाना, बौथरा, करकेड़ी, सैथरा, मनकापुर, बगरैन गांवों में मलेरिया के रोगी मिले हैं।
सीएमओ ने किया जगुआसई और कमालपुर का दौरा
बदायूं। सीएमओ डॉ. विक्रम सिंह ने मंगलवार को जगत ब्लॉक के गांव जगुआसई और कमालपुर का दौरान किया। यहां उन्होंने हेल्थ कैंपों का जायजा लिया और ग्रामीणों से बात की। जगुआसई गांव में फैल्सीपेरम मलेरिया के तीन रोगी मिले थे। मंगलवार को गांव में हेल्थ कैंप भी लगाया गया। इस दौरान सीएमओ ने ग्रामीणों के साथ ही ग्राम प्रधान को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया। उन्होंने अपने सामने ही गांव में मच्छरनाशक दवाओं का छिड़काव भी कराया। लोगों से कहा कि वह अपने घरों के आसपास पानी जमा न होने दें। उन्होंने यहां मच्छरदानियों का वितरण भी किया।
विज्ञापन

फैक्ट फाइल 14 सितंबर 2021
कुल जांच- 1717
हेल्थ कैंप- 25
मलेरिया के कुल रोगी- 22
पीवी मलेरिया- 20
फैल्सीपेमर-05
डेंगू/मलेरिया आरक्षित बेड-120
गंबूजिया मछली- 72 तालाब
डीडीटी छिड़काव-72 गांव
लार्वा मिला- 52 स्थान
सक्रिय रोगियों की संख्या- 271
सक्रिय फैल्सीपेरम-06
अब तक जांच- 89497
अब तक मिले कुल रोगी-1039
मलेरिया प्रभावित ब्लॉक-05
संक्रामक रोग नियंत्रण टीमें- 39
पिछले वर्ष के मुकाबले मलेरिया का प्रकोप काफी कम है। जहां से भी बुखार फैलने संबंधी सूचना मिल रही है वहां कैंप लगाकर जांच और दवाओं के वितरण का काम किया जा रहा है। अब तक जिले में मलेरिया या बुखार से किसी की जान नहीं गई है। हालात नियंत्रण में हैं। लोगों को भी सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

-डॉ. विक्रम सिंह पुंडीर, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें