फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविशील्ड वैक्सीन की 41 हजार डोज की सप्लाई मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मंगलवार को जिले में 99 केंद्रों पर 12 हजार से ज्यादा लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इस दौरान 1764 लोगों को दूसरी डोज दी गई। मंगलवार को जिले को कोविशील्ड वैक्सीन की 41 हजार डोज की सप्लाई मिली है।
विज्ञापन

वैक्सीन की कमी से जिले में काफी समय से टीकाकरण प्रभावित हो रहा था। अब जिले को वैक्सीन की पर्याप्त सप्लाई मिलने लगी है। इसके बाद प्रतिदिन लक्ष्य के सापेक्ष या फिर लक्ष्य से ज्यादा लोगों को टीका लगाया जा रहा है। जिले को प्रतिदिन 10 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य मिला है। मंगलवार को लक्ष्य के सापेक्ष 12662 लोगों को टीका लगाया गया। मंगलवार को कोविशील्ड वैक्सीन की 41 हजार डोज मिली हैं। एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. असलम ने बताया कि अब वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। प्रतिदिन लक्ष्य के सापेक्ष ज्यादा लोगों को टीका लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें