फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से खेलने गया किशोर शाम तक घर नहीं लौटा, परिजनों ने दर्ज कराई रिपोर्ट

विज्ञापन
लापता किशोर - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बिसौली। पिछले शनिवार को दोस्तों के साथ खेलने गया किशोर संदिग्ध हालात में लापता हो गया। परिजनों ने तलाश किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। सोमवार को परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला होली चौक निवासी राकेश का 14 वर्षीय पुत्र विशाल उर्फ छोटू शनिवार की दोपहर घर से दोस्तों के साथ खेलने निकला था। देर शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। पिता व अन्य परिजनों ने आसपास व रिश्तेदारों के यहां तलाश किया। थक हारकर पीड़ित मां शशिबाला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। कोतवाल पंकज लवानिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें