फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से गिरी युवती की पिकअप से कुचलकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में बाइक से गिरी युवती की पिकअप से कुचलकर मौत हो गई। युवती पिता के साथ बाइक से बुआ के घर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में साइकिल सवार को बचाने की कोशिश में हादसा हो गया। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है।
विज्ञापन

बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहवर शाह निवासी कुसुम यादव (19) शनिवार रात पिता राधेश्याम के साथ बाइक पर बुआ के घर अफजलपुर गांव जा रही थी। बताते हैं कि उनकी बाइक आसफपुर व ओरछी के बीच एक स्कूल के सामने पहुंची थी कि तभी अचानक आगे एक साइकिल सवार आ गया। उसे बचाने की कोशिश में राधेश्याम की बाइक लहरा गई। इससे बाइक पर पीछे से बैठी कुुसुम सड़क पर जा गिरी। उसी समय पीछे से एक पिकअप आ रही थी। कुसुम संभल पाती, इससे पहले पिकअप ने पीछे से उसको कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के दौरान साइकिल सवार भी गिर गया और साइकिल छोड़कर भाग गया। राधेश्याम ने भी जैसे-तैसे बाइक संभाली। वह गिरने से बाल-बाल बच गए। हादसे को देखकर तमाम राहगीर रुक गए। उन्होंने तुरंत थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस भी मौके पर पहुंची और पिकअप को कब्जे में ले लिया। रविवार दोपहर युवती के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें