फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर की पूजा-अर्चना

विज्ञापन
कछला में गंगा स्नान के बाद घाट पर पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
उझानी/कछला (बदायूं)। माघ महीने में मौनी अमावस्या पर मंगलवार को कछला गंगाघाट एक बार फिर आस्था से सरोबार हो उठा। सैकड़ों की संख्या में दोपहर तक पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर गंगाघाट पर पूजा-अर्चना की। सूर्यदेव समेत गंगा की स्तुति भी की गई। आश्रमों में भजन-कीर्तन चलता रहा।
विज्ञापन

धार्मिक कार्यक्रम के लिए महत्वपूर्ण माने जाने वाले पूरे माघ महीने का खास महत्व है। मंगलवार को मौनी अमावस्या पर तड़के से गंगा स्नान का दौर शुरू हो गया। कड़ाके की ठंड की वजह से हालांकि श्रद्धालुओं की संख्या पिछले साल के मुकाबले काफी कम रही लेकिन सुबह से लेकर दोपहर बाद तक सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद सबसे पहले सूर्यदेव की स्तुति की फिर मंत्रोच्चार के बीच घाट पर ही पूजा-अर्चना की। संतों समेत पुरोहितों को दक्षिणा भेंट की गई। श्रद्धालुओं ने घाट पर ही कन्याओं समेत ब्राह्मणों को भोजन भी कराया। गंगा घाट के आसपास के आश्रमों में धार्मिक अनुष्ठान कराए गए। आश्रमों में संकीर्तन भी हुआ। संत-महात्माओं ने ब्रह्म मुहूर्त में गंगा स्नान किया। आचार्य प्रवीण शर्मा ने बताया कि मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान करने का पूर्णिमा के मुकाबले कई गुना अधिक फल अर्जित होता है। इलाके के श्रद्धालु प्रयागराज में स्नान करने के लिए जाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें