फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी आज संबोधित करेंगे वर्चुअल चुनावी जनसभा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को वर्चुअल चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में प्रोजेक्टर के जरिये लोग वर्चुअल रैली से जुडे़ंगे। मंगलवार को भाजपाई इसके लिए तैयारियां करते रहे। मोदी की वर्चुअल रैली का सुबह 11 बजे से होगा।
विज्ञापन

पीएम मोदी की वर्चुअल रैली को लेकर सभी विधानसभा क्षेत्रों में स्थान चयनित करने के बाद भाजपा ने इसके लिए अनुमति ले ली है। हर विधानसभा क्षेत्र में 500-500 लोग पीएम मोदी की वर्चुअल रैली में शामिल होंगे। पीएम मोदी की इस रैली में सांसद, विधायकों से लेकर भाजपा जिला स्तरीय पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष तक के चुनिंदा पदाधिकारी शामिल होंगे। पीएम मोदी की वर्चुअल रैली के बाद बुधवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहसवान विधानसभा क्षेत्र के इस्लामनगर और शहर क्षेत्र के गांधी ग्राउंड में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें