फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवोत्थान एकादशी पर आस्था की डुबकी लगाकर की पूजा-अर्चना

विज्ञापन
कछला (बदायूं) में रविवार को देवोत्थान एकादशी पर गंगा में डुबकी लगाते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
उझानी/कछला। देवोत्थान एकादशी पर रविवार दोपहर तक सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर घाट पर पूजा-अर्चना की। बदायूं समेत कासगंज और हाथरस जिले से पहुंचे श्रद्धालुओं ने संतों और ब्राह्मणों को दक्षिणा भी भेंट की। आश्रमों में हवन-पूजन किया गया।
विज्ञापन

गंगाघाट पर स्नान का दौर रविवार तड़के ब्रह्म मुहूर्त में शुरू हो गया। इसके बाद भी स्नानार्थी घाट पर पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाते रहे। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने सूर्यदेव को अर्घ्य दिया और गंगा मइया की आरती की। गंगा मइया के जयकारों के साथ ही घाट पर पूजा-अर्चना भी की गई। दोपहर बाद तक सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने स्नान किया। गंगा किनारे नाविक भी जुटे रहे। जलस्तर कम होने की वजह से श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत नहीं हुई। घाट के आसपास के आश्रमों में हवन-पूजन किया गया। महंतों ने मंत्रोच्चार किया। श्रद्धालुओं में सबसे ज्यादा संख्या पड़ोसी कासगंज जिले के लोगों की रही। बदायूं और हाथरस जिले से भी श्रद्धालु पहुंचे। महंत बाबा हरीओम दास शास्त्री ने बताया कि देवोत्थान एकादशी पर गंगा स्नान के बाद पूजन का विशेष महत्व है। देवोत्थान एकादशी से ही शुभ कार्य और शादियां शुरू हो जाती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें