प्रदीप यादव ने छानबीन की तो पता चला कि उसके साथ धोखाधड़ी की थी। इसकी जानकारी के बाद प्रदीप यादव ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली। इंस्पेक्टर अरिहंत कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि मामले की विवेचना कराई जा रही है। इधर दातागंज विधानसभा से विधायक राजीव कुमार सिंह का कहना है कि इस मामले में उनकी ओर से भी एफआईआर दर्ज कराई गई है।