फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शादी के नाम पर ठगी, महिला समेत कई पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज। शादी के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पति की तहरीर पर मधु नामक महिला और उसके परिजनों समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पीड़ित मुन्ने सिंह का आरोप है कि गाजियाबाद निवासी सुनहरी ठाकुर ने बीमारी के इलाज के बहाने 60 हजार रुपये उधार लिए और अपनी बेटी मधु से शादी कराई। बाद में पता चला कि महिला पहले से शादीशुदा है। उसके बच्चे भी हैं। आरोप है कि वह पहले भी तीन शादियां कर चुकी है।
10 सितंबर को महिला पक्ष के सुनहरी ठाकुर, सूरज, कालू, बीना और दो अन्य अज्ञात आरोपी पक्ष तमंचे लेकर घर पहुंचे और गहने व नकदी से भरा बैग लूट ले गए। सीओ दातागंज अशेष नाथ सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें