फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: चीनी मांझे की चपेट में आकर चार साल की बच्ची घायल, चेहरे पर गहरा हुआ जख्म

Sat, 18 Jan 2025 12:24 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं में चीनी मांझे से चार साल की बच्ची घायल हो गई। वह अपने पिता के साथ बाइक पर बैठकर ट्यूशन से लौट रही थी। वह आगे बैठी हुई थी। चीनी मांझे से उसके चेहरे पर गहरा जख्म हुआ है। 
विज्ञापन
घायल बच्ची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में चीनी मांझे से चार साल की बच्ची घायल हो गई। उसके चेहरे पर जख्म हुआ है। परिवार ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पिता ने पतंग उड़ाने वाले लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


चीनी मांझे से शाहजहांपुर में 11 जनवरी को सिपाही शाहरुख हसन की मौत हो गई थी। इसके बाद भी बदायूं जिले में पुलिस प्रशासन ने मांझे की बिक्री व छापेमारी की जहमत नहीं की है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव सलारपुर निवासी छम्मन अपनी चार साल की बेटी अर्शी को लेकर ट्यूशन से बाइक पर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक नवादा चौकी के पास पहुंची तो अचानक चीनी मांझा बेटी की नाक व आंख पर आकर लगा और उसे घायल कर दिया। 

सिपाही शाहरुख की दर्दनाक मौत: दो दिन पहले खुदागंज से पुलिस लाइन में हुआ था तबादला, पिता लगाते हैं पंचर; Video
विज्ञापन
विज्ञापन


जब तक उन्होंने बाइक रोककर देखा तब तक बच्ची खून से लथपथ हो गई। पिता ने चौकी पर शिकायत कर पतंग उड़ाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसआई अनंत कुमार ने बताया है कि जांच कर रहे हैं, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें