फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एसएसपी से मिले गुलफाम के मां और भाई, बोले- आरोपियों की हो गिरफ्तारी

Sat, 18 Jan 2025 01:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। एक जनवरी को एसएसपी कार्यालय में आत्मदाह की कोशिश करने और बरेली में दम तोड़ने वाले गुलफाम के भाई बहार अहमद और मां सीगार बी ने शुक्रवार सुबह एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह से मुलाकात की। कहा कि गुलफाम की मौत के जिम्मेदार पांच आरोपी अब भी खुले घूम रहे हैं। एसएसपी ने परिवार को तीन दिन के अंदर शेष पांचों आरोपियों की गिरफ्तारी कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

शहर के नई सराय निवासी गुलफाम ने एक जनवरी को ससुराल और पुलिस के उत्पीड़न से तंग होकर एसएसपी कार्यालय परिसर में आत्मदाह की कोशिश की थी। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया था। इस मामले में पुलिस ने पत्नी सनोवर समेत दस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी लेकिन 12 जनवरी को बरेली के निजी अस्पताल में गुलफाम की मौत हो गई। इसी दिन पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जबकि चार आरोपी पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं, सभासद पति रहीसुद्दीन समेत पांच आरोपी अभी पकड़ से बाहर हैं। इसको लेकर गुलफाम की मां और भाई आहत हैंं। शुक्रवार सुबह दोनों एसएसपी कार्यालय पहुंचे। एसएसपी ने दोनों लोगों की बात सुनी। गुलफाम की मां ने फफकते हुए कहा कि मेरा बेटा तो चला गया, लेकिन इसके जिम्मेदार अब तक खुलेआम घूम रहे हैं। इन आरोपियों को जेल भिजवाइए।
-

गुलफाम की मां और भाई ने फरार पांच आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही हैं। जल्द ही शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।- डॉ. ब्रजेश सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें