फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

400 शिक्षक पदों के लिए पहुंचे चार हजार

Fri, 24 Jun 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
विज्ञापन
काउंसलिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
- गैर जिलों से आए प्रशिक्षु डायट परिसर में जुटे
विज्ञापन

- प्रमाण पत्रों की जांच के बाद मिलेंगे नियुक्ति पत्र
 बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए चल रही भर्ती प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को डायट परिसर में काउंसलिंग कराई गई। काउंसलिंग में गैर जिलों से आए लगभग चार हजार प्रशिक्षुओं ने जिले में रिक्त चार सौ पदों के लिए काउंसलिंग कराई। 
बताते चलें कि इससे पहले मंगलवार को जिले से बीटीसी प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को काउंसलिंग में वरीयता के आधार पर शामिल किया गया था। मंगलवार को हुई काउंसलिंग में मात्र आठ अभ्यर्थी ही पहुंचे थे। इसके बाद गैर जिले के प्रशिक्षुओं को काउंसलिंग में शामिल करने का आदेश जारी किया गया था। शुक्रवार को होने वाली काउंसलिंग में शामिल होने के लिए दूर-दराज से आए प्रशिक्षु सुबह तड़के ही डायट में पहुंच गए। प्रशिक्षुओं की भीड़ को देखते हुए डायट प्रशासन और बीएसए पीसी यादव ने पूरी तैयारी के साथ काउंसलिंग कराई। प्रदेश के लगभग हर जिले से आए प्रशिक्षुओं को जिले के ग्रुप बनाकर पंद्रह काउंटरों पर काउंसलिंग कराई गई।  काउंसलिंग के दौरान प्रशिक्षुओं से उनके शैक्षिक प्रमाण पत्रों और प्रशिक्षण प्रमाण पत्रों की छाया प्रति जमा कराई गई। काउंसलिंग में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की गहन जांच के बाद नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे। 
विज्ञापन


गर्मी ने निकाला पसीना
शुक्रवार को भीषण गर्मी होने के कारण डायट में काउंसलिंग को आए अभ्यर्थी काफी परेशान दिखे। काउंसलिंग कराने के लिए आईं महिला अभ्यर्थी धूप से बचने को छाता लगाकर लाइन में खड़ी रहीं तो पुरुषों ने अपने प्रमाण पत्रों की फाइल का सहारा लिया। 
विज्ञापन


दलालों ने काटी चांदी
पंद्रह हजार शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में काउंसलिंग कराने आए प्रशिक्षुओं से डायट के बाहर बैठे कुछ दलालों ने डाक टिकट और फोटो कापी कराने के नाम पर चांदी काटी। काउंसलिंग जल्द कराकर घर लौटने की जल्दबाजी के चक्कर में अभ्यर्थियों ने डाक टिकट और फोटो कापी कराने के लिए मुंह मांगे दाम दिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें