फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को आए फिरोजाबाद के चार लोग गंगा में बहे, पुलिस गोताखोरों की मदद से कर रही तलाश

Fri, 15 Oct 2021 05:35 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

गंगा में डूबने वाले सभी लोग फिरोजाबाद के नारठी थाने के बचगांव से आए थे। पुलिस इन सभी की तलाश गोताखोरों की मदद से कर रही है लेकिन अभी तक सफलता हाथ नहीं लगी है। 
विज्ञापन
तलाश में जुटे गोताखोर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए आए फिरोजाबाद निवासी चार लोग शुक्रवार को कछला घाट पर गंगा के गहरे पानी में डूब गए । हादसा तब हुआ जब यह लोग प्रतिमा को लेकर पैदल ही गंगा में गहराई की ओर बढ़ गए। मौके पर इनके दो साथियों को बहने से बचा लिया गया। शाम तक पुलिस और गोताखोर, मोटरबोट की मदद से इन लोगों की गंगा में तलाश करते रहे लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। 

विज्ञापन


फिरोजाबाद के नारठी थाने के बचगांव निवासी करीब 15 लोग शुक्रवार दोपहर कछला के गंगा घाट पर दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए आए थे। शाम साढ़े चार बजे यह लोग गहरे पानी में प्रतिमा लेकर पहुंचे। अचानक छह लोग गहरे पानी में डूबने लगे। इस पर इनमें से दो लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। जबकि 45 वर्षीय दीपक गुप्ता, 35 वर्षीय रामू, 17 वर्षीय कुणाल शर्मा पुत्र ब्रजेश और 15 वर्षीय भोला पुत्र सीके शर्मा गहरे पानी में बह गए। शाम तक पुलिस और गोताखोर इनकी तलाश में जुटे थे। 

चार लोग गंगा में बह गए हैं। यह लोग गहरे पानी में नहाते वक्त बहे हैं। मूर्ति विसर्जन की पुष्टि नहीं हुई है। तलाश की जा रही है। गोताखोरों के साथ ही पुलिस की टीम भी लगाई गई है। परिवार को सूचना दे दी गई है। - प्रवीण सिंह चौहान, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें