फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में 56 हजार क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा, कटान जारी

विज्ञापन
सहसवान के तटवर्ती गांव में हुआ कटान। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। गंगा के जलस्तर में मंगलवार को कुछ और गिरावट दर्ज की गई। इस बीच मंगलवार को नरौरा बैराज से गंगा में 56 हजार क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा गया। जलस्तर में गिरावट के बाद भी तटवर्ती गांवों में कटान हो रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को मीटरगेज पर गंगा का जलस्तर 162.040 दर्ज किया गया। सोमवार को यह 162.080 सेमी पर था। खतरे का निशान 162 पर है।
पिछले दिनों गंगा में नरौरा बैराज से कई दिन तक एक लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा गया था। गंगा में उफान आने के कारण 12 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए थे। कटान में सैकड़ों बीघा जमीन गंगा में समा गई। दो दिन से जलस्तर घटने के साथ कटान तेज हो गया है। उसहैत के जटा, प्रेमी नगला, ठकुरी नगला, कमलैयापुर, जसवंत नगला, अहमद नगर बछौरा, दल नगला, कदम नगला के तटों पर कटान हो रहा है। उसहैत बांध पर कटान रोकने को बाढ़ खंड की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। इधर, सहसवान के तेलिया नगला, कोतलनगला, आसे नगला, तोफ़ीनगला में भी गंगा कटान कर रही हैं। सहायक अभियंता बाढ़ खंड नेशपाल सिंह ने बताया कि कुछ स्थानों पर कटान हो रहा है। जलस्तर कम होने के साथ हालात तेजी से सामान्य हो रहे हैं।
विज्ञापन

----------------
मीटरगेज पर गंगा का जलस्तर
मंगलवार- 162.040
सोमवार- 162.080
रविवार- 162.250
शनिवार- 162.350
शुक्रवार- 162.460
बृहस्पतिवार- 162.350
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें