फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: ट्रक से कुचलकर बच्ची की मौत... चाचा की बरात में जाने के लिए कपड़े लेकर घर जा रही थी मासूम

Mon, 12 May 2025 08:48 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के म्याऊं में सोमवार को दर्दनाक घटना हुई। चाचा की बरात में जाने के लिए कपड़े खरीदकर माता-पिता के साथ जा रही पांच साल की बच्ची को ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
आरुषी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के कस्बा म्याऊं में सोमवार को ट्रक से कुचलकर पांच साल की बच्ची की मौत हो गई। वह अपने चाचा की शादी में शामिल होने के लिए माता-पिता संग कपड़े खरीदने कस्बा आई थी, जहां हादसे का शिकार हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक को मौके पर ही पकड़ लिया। ट्रक को कब्जे में लिया गया है। दर्दनाक हादसा देख उसके माता-पिता बदहवास हो गए। 

विज्ञापन

अलापुर थाना क्षेत्र के गांव घुरेला नगला निवासी महावीर शाक्य ने बताया कि उनके चचेरे भाई गंगा सिंह की 14 मई को शादी है। उनके भाई बबलू शाक्य और भाभी अपनी बेटी पांच वर्षीय आरुषी को बरात में ले जाने के लिए कपड़े दिलाने के लिए कस्बा म्याऊं के बाजार गए थे। कपड़ा दिलाने के बाद अपने गांव वापस जाने के लिए निकले ही थे।

सड़क पर पैदल चल रही थी मासूम 
इसी दौरान सड़क पर पैदल चल रही आरुषी को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। हालांकि उसे वहीं अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर में मृत घोषित कर दिया। बाजार में घटना होने के कारण तमाम लोग एकत्र हो गए। ट्रक चालक को भागने का मौका नहीं मिला।

यह भी पढ़ें- UP News: 'पत्नी ने धोखा दिया...', यह लिखकर युवक ने दी जान, कमरे में लटका मिला शव
विज्ञापन

पास ही चौकी होने के कारण पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ट्रक कब्जे में ले लिया। बच्ची के शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए बदायूं भेजा गया। उधर, हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिवार लोग घटनास्थल पर पहुंचे। बच्ची के माता-पिता व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें