फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुसैनपुर करौतियों में फिर से फायरिंग और पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरगांव (बदायूं)। थाना क्षेत्र के हुसैनपुुर करौतिया गांव में शनिवार सुबह फायरिंग और पथराव हो गया। गनीमत रही कि इसमें कोई घायल नहीं हुआ लेकिन विवाद दो घंटे तक चलता रहा, तब कहीं थाना पुलिस गांव पहुंची। पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ लिया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर चार-चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

हुसैनपुर करौतिया में पिछले दो दिन से दो पक्षों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद चल रहा है। एक दिन पहले भी उनके बीच मारपीट और पथराव हुआ था लेकिन इसमें कोई कार्रवाई नहीं हुई। शनिवार सुबह दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इनमें एक पक्ष के मुर्शीद हुसैन पुत्र रियासत का आरोप है कि वह शनिवार सुबह करीब सात बजे अपनी चौपाल पर बैठे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष का रहीसुल पुत्र बजरुद्दीन गाली देता हुआ निकल रहा था। जब उन्होंने मना किया तो उसके पक्ष के नईम पुत्र महबूब, नबाबुल पुत्र महमूब और हबीबुल पुत्र बजरुद्दीन आ गए। उन्होंने ईंट पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इसके बाद फायरिंग कर दी। जबकि दूसरे पक्ष के रहीसुल पुत्र बजरुद्दीन का आरोप है कि वह शनिवार सुबह अपने घर के सामने बैठे थे। उसी समय शहंशाह पुत्र फकरे उनके सामने से गाली गलौज करता हुआ गुजरा। जब उन्होंने विरोध किया तो उसने अलफाक पुत्र रियासत, सादाब पुत्र कप्तान और मुर्शीद पुत्र रियासत को बुला लिया। फिर उन्होंने अपने घर की छत पर चढ़कर पथराव और फायरिंग शुरू कर दी। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने एक पक्ष के मुर्शीद और दूसरे पक्ष के रहीसुल समेत तीन लोगों को पकड़ लिया। पुलिस उन्हें थाने ले गई है। इस मामले में पुलिस ने मुर्शीद और रहीसुल की तहरीर पर एक-दूसरे पक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पकड़े गए आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी चल रही है।
फिल्मी स्टाइल में फायरिंग, वीडियो वायरल
हुसैनपुर करौतिया में हुई फायरिंग का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक पक्ष के लोग फिल्मी स्टाइल में फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं। वह दीवार से छिपकर गोली चला रहे हैं। जबकि दूसरा पक्ष छत पर चढ़कर उनकी वीडियो भी बना रहा था।
विज्ञापन

एक दिन पहले तमंचे के साथ पकड़ा था युवक
हुसैनपुर करौतिया गांव का एक युवक एक दिन पहले ही तमंचे के साथ पकड़ा गया था। उसका भी एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह तमंचा लेकर अलग अंदाज में बात कर रहा था। इस पर पुलिस ने आरोपी को पकड़कर उसका शांतिभंग में चालान कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें