फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हौसले को सलाम: पढ़ाई के साथ बच्चों को फ्री में डांस सिखा रहीं अंजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। हौसला और सकारात्मक सोच के साथ कोई आगे बढ़े तो क्या नहीं हो सकता। विजय नगर कॉलोनी के साधारण परिवार की बेटी अंजलि भी इसी तरह आगे बढ़ रही हैं। वह पढ़ाई के साथ ही स्थानीय बच्चों को निशुल्क डांस सिखा रही हैं।
विज्ञापन

अंजलि ने बताया कि वह गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में बीए फाइनल की छात्रा हैं। पिता विनोद कुमार शर्मा कारपेंटर का काम करते हैं। सामान्य परिवार में मां के अलावा एक छोटा भाई और बहन है। अंजलि के मुताबिक उसे बचपन से पढ़ाई के साथ डांस का शौक रहा। कॉलेज में शिक्षिकाओं से प्रेरणा मिली तो यह विधा और निखर गई। अब वह करीब दो साल से अपने घर पर ही बच्चों को डांस सिखाती हैं। सीखने वालों में लड़के व लड़कियां दोनों शामिल होते हैं।
अपनी प्रतिभा से दूसरों को भी आगे बढ़ा रही अंजलि इसके लिए कोई फीस भी नहीं लेती हैं। अंजलि के मुताबिक यह उसका शौक है, वह चाहती हैं कि उसके संपर्क में आने वाले दूसरे बच्चे भी डांस के नए नए स्टेप सीखें और इस क्षेत्र में आगे बढ़ें। गिंदो देवी कॉलेज की शिक्षिका शुभ्रा माहेश्वरी ने बताया कि अंजलि दूसरे बच्चों के लिए भी मिसाल साबित हो रही हैं। कई छात्राएं उनसे प्रेरित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें