फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाग हत्या पड़ी भारी: युवक ने डंडे से पीट-पीटकर सांप को मार डाला, अब गले पड़ गई मुसीबत

Sat, 09 Sep 2023 07:13 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के चर्चित चूहा हत्याकांड के बाद एक और जीव हत्या का मामला सामने आया है। एक ग्रामीण ने डंडे से पीटकर सांप को मार डाला। उसके खिलाफ वन विभाग की टीम ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
ग्रामीण ने डंडे से पीटकर सांप को मार डाला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र के ककोड़ा गांव में एक सांप (नाग) को डंडे से पीटकर मार डाला गया। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है। इसके बाद वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने सांप की हत्या करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन


यह मामला बृहस्पतिवार का है। उस दिन कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव ककोड़ा निवासी सुखवीर के सेलर में एक सांप घुस आया था। जैसे ही सुखवीर को पता चला कि उसके सेलर में एक सांप आ गया है। तभी उसने डंडा लेकर सेलर में उसकी खोजबीन की और सांप को निकालकर डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। 

ये भी पढ़ें- ये दोस्ती रुला गई: किसान की मौत पर अंतिम दर्शन करने पहुंचा बंदर, महिलाओं की गोद में सिर रखकर रोया
विज्ञापन


इसकी सूचना पर गांव के तमाम लोग पहुंच गए। उसके सेलर के आसपास भीड़ लग गई। उन्हीं लोगों में से किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। यह वीडियो वायरल होते हुए पशु मित्र विकेंद्र शर्मा के पास पहुंचा। उन्होंने इसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी।

आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

सूचना पर वीट अधिकारी भुवन चंद्र वेलवाल अपनी टीम के साथ गांव पहुंच गए। उन्होंने वीडियो के आधार पर मामले की जानकारी जुटाई। बाद में उन्होंने पुलिस को पशु क्रूरता अधिनियम और वन्य सरंक्षण अधिनियम के तहत आरोपी सुखवीर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। अब थाना पुलिस आरोपी के खिलाफ विवेचना कर रही है। 

ये भी पढ़ेंइकरा बी की प्रेम कहानी: प्यार में प्रीति बन आकाश संग लिए सात फेरे, कहा- हलाला और तीन तलाक से लगता था डर
 
विज्ञापन

कादरचौक थाने के एसओ वेदपाल सिंह ने बताया कि वन विभाग की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें विवेचना कराई जा रही है। बता दें कि बदायूं में इससे पहले भी सांप मारने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। चूहा हत्याकांड प्रदेशभर में सुर्खियां बना रहा था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें