विद्यालय से गायब है रजिस्टर समेत सामान
खंगार नगला उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र की पिटाई के मामले से पहले रजिस्टर समेत सामान गायब हो जाने की जानकारी अध्यापक के जरिये खंड शिक्षाधिकारी सहसवान हर्षित को दी गई थी। छात्र की पिटाई की घटना इसी से जुड़ी है अथवा नहीं, यह तो आरोपी अध्यापक से ही पता लगेगा लेकिन खंड शिक्षाधिकारी हकीकत का पता करने में जुटे हैं।
सहसवान के खंड शिक्षाधिकारी हर्षित ने बताया कि विद्यालय के अध्यापकों के जरिये उन्हें पता लगा है कि रजिस्टर समेत कुछ सामान गायब हो गया है। जिस वक्त अध्यापक ने उन्हें फोन किया तब वह प्रयागराज में थे। देर रात लौटे हैं। मामला उससे भी जुड़ा हो सकता है। फिर भी किसी अभिभावक की ओर से उन्हें शिकायती पत्र नहीं मिला है।