फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल फीवर, मलेरिया के प्रकोप के बीच डायरिया ने भी दी दस्तक

विज्ञापन
जगत गांव में जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। जिले में वायरल फीवर और मलेरिया के बीच डायरिया ने भी दस्तक दे दी है। सरकारी के साथ निजी अस्पतालों में भी इन दिनों रोगियों की लाइन लग रही हैं। सबसे ज्यादा रोगी वायरल फीवर और मलेरिया के मिल रहे हैं। इसके साथ ही अस्पतालों में डायरिया के रोगी भी पहुंचने शुरू हो गए हैं। डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क है।
विज्ञापन

अगस्त के अंतिम सप्ताह से जिले में वायरल फीवर के साथ मलेरिया का प्रकोप बढ़ना शुरू हो गया था। एक सप्ताह में जानलेवा फैल्सीपेरम मलेरिया के 57 मामले सामने आ चुके हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों औसतन 1200 से 1400 रोगी पहुंच रहे हैं। इनमें वायरल फीवर पीड़ितों की संख्या ज्यादा है। सीएचसी और पीएचसी की ओपीडी में भी रोगियों की लाइन लग रही हैं। दूसरी ओर डायरिया के रोगियों की संख्या भी बढ़ने लगी है। जिला अस्पताल में भी इन दिनों औसतन 10 डायरिया प्रभावित रोज पहुंच रहे हैं।
जिले के सालारपुर, जगत, दातागंज और समरेर ब्लॉक में हालात ज्यादा खराब हैं। यहां करीब 250 गांवों को वायरल फीवर चपेट में ले चुका है। सालारपुर में मलेरिया का सबसे ज्यादा प्रकोप है। यहां लगातार फैल्सीपेरम मलेरिया के मामले भी सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

---------------
मलेरिया के 30 रोगी और मिले, तीन को निकला फैल्सीपेरम
बदायूं। जिले में मलेरिया का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को भी जिले में मलेरिया के 30 नए रोगी मिले हैं। इनमें तीन को जानलेवा फैल्सीपेरम मलेरिया की पुष्टि हुई है। बृहस्पतिवार को डेंगू के 19 संदिग्धों की भी जांच की गई। हालांकि, किसी में डेंगू की पुष्टि नहीं हुई।
बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य और मलेरिया विभाग की ओर से दातागंज, समरेर, कादरचौक, बिनावर, जगत, उझानी, सहसवान, बिसौली और सालारपुर में कैंप लगाकर बुखार पीड़ितों की जांच की गई। इस दौरान 30 लोगों को मलेरिया की पुष्टि हुई। तीन लोगों को फैल्सीपेरम मलेरिया निकला है। इनमें एक रोगी सालारपुर ब्लॉक के गांव शेरगंज में मिला है। जिला अस्पताल में जांच के दौरान भी एक को फैल्सीपेरम मलेरिया की पुष्टि हुई है। इसके अलावा राजकीय मेडिकल कॉलेज में भी एक रोगी फैल्सीपेरम मलेरिया का निकला है। बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज में आठ और जिला अस्पताल में 11 ऐसे बुखार पीड़ितों की जांच की गई जिनमें डेंगू जैसे लक्षण थे। किसी को डेंगू की पुष्टि नहीं हुई ।
-
बाबट में वायरल फीवर का प्रकोप, 20 से ज्यादा लोग बीमार
सिलहरी। सालारपुर ब्लॉक के गांव बाबट में वायरल फीवर फैल गया है। गांव में करीब 20 लोगों को बुखार ने गिरफ्त में ले लिया है। अब तक स्वास्थ्य विभाग ने गांव की सुध नहीं ली है।
सालारपुर ब्लॉक मलेरिया के मामले में सबसे ज्यादा संवेदनशील है। इसी ब्लॉक के गांव शेरगंज में हाल ही में फैल्सीपेरम मलेरिया के 24 से ज्यादा रोगी मिल चुके हैं।
बाबट गांव में पानी निकासी की ठीक व्यवस्था न होने के कारण बीमारियों का प्रकोप बना रहता है। हर वर्ष यहां वायरल फीवर और मलेरिया लोगों को गिरफ्त में लेता है। इस वर्ष भी संक्रामक बीमारियों के सीजन में गांव को वायरल फीवर ने चपेट में ले लिया है। गांव के सिजाकत, सुनील कुमार, बलबीर सिंह, शिखा देवी पत्नी सुनील कुमार, गजेंद्र, अनंत पुत्री सिजाकत, हरिनंदन बाबा, अंकित कुमार, हरनाम सिंह, राहुल सिंह, घनश्याम, कल्यान यादव, प्रशांत कुमार, अरविंद कुमार, अमित कुमार, अतुल कुमार, सत्यपाल यादव, अबरार सैफी आदि लोग बुखार की चपेट में हैं। गांव के लोगों का कहना है कि अब तक स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव नहीं पहुंची है। गांव में दो सफाई कर्मचारी है, लेकिन सफाई करने नहीं आते।
-
कुछ स्थानों पर वायरल फीवर का प्रकोप है। मलेरिया का सीजन है ऐसे में कुछ मलेरिया के रोगी भी मिल रहे हैं। अब तक डेंगू का कोई रोगी नहीं मिला है। गांवों में कैंप लगवाए जा रहे हें। मलेरिया नियंत्रण में है। पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष स्थिति में काफी सुधार हुआ है। दवाओं की कोई कमी नहीं है। लोगों को चाहिए कि वह साफ-सफाई करें और अपने घरों के आस-पास पानी जमा न होने दें।
विज्ञापन

-डॉ. विक्रम सिंह पुंडीर, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें