यहां घंटाघर चौराहे स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के वार्षिकोत्सव के अंतिम दिन रामायण के अखंड पाठ के समापन पर जुटे भक्तों ने चौपाइयां सुनाकर लोगों को झूमने को मजबूर कर दिया। मंदिर परिसर में हवन-पूजन भी कराया गया। प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद बाबा, महंत दिनेश शर्मा और आचार्य प्रवीण शर्मा ने मंत्रोच्चार किया। दोपहर में शुरू भंडारे में महिला-पुरुष और बच्चों ने शामिल होकर प्रसाद पाया। प्रसाद वितरण शॉपिंग कॉंपलेक्स मार्केट में किया गया।
अब्दुल्लागंज में बड़े हनुमान के मंदिर में नौ दिन तक चले धार्मिक कार्यक्रमों के अंतिम दिन देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई। ब्राह्मणों की टोली ने वैदिक रीति रिवाज से पूजन कराया। यजमान ओमप्रकाश शर्मा ने आहुति अर्पित की। श्री धाम पुष्कर के पीठाधीश्वर रामानुजाचार्य रामचंद्राचार्य महाराज से सैकड़ों भक्तों ने गुरु दीक्षा ली। भंडारे में अब्दुल्लागंज, रिसौली, रौली, जमरौली, जिरौलिया और बरामलदेव समेत कई गांव के लोग शामिल हुए। व्यवस्थाओं में कमलाकांत महाराज, राजीव लोचन, कन्हैया शर्मा, आनंद मिश्रा, रवेंद्र सक्सेना, प्रधानपति अनुशेखर मिश्रा, कुलदीप पाली, संतोष कश्यप और सुरेश गोयल आदि का सहयोग रहा।