आरोपी उदय के भाई का आरोप है कि तीन दिन पहले सीबीआई के एक अधिकारी ने उन्हें कॉल करके धमकाया कि वह उदय के खिलाफ बयान देकर केस रफादफा करा दें। उनके पिता उसी दिन से सदमे में थे।
बदायूं के चर्चित गुप्ता दंपती हत्याकांड की जांच सीबीआई कर रही है। पिछले दिनों सीबीआई गुप्ता के पड़ोसी उदयप्रकाश वर्मा के घर से कुछ सामान उठा ले गई थी और दावा किया था कि तीन साल पहले आत्महत्या कर चुका उदय ही दंपती का कातिल था। उदय के भाइयों व परिवार को भी समन जारी कर बयान लिए गए थे।
विज्ञापन
रविवार रात उदय के पिता राधेश्याम वर्मा की मौत हो गई। उदय के भाई का आरोप है कि तीन दिन पहले सीबीआई के एक अधिकारी ने उन्हें कॉल करके धमकाया कि वह उदय के खिलाफ बयान देकर केस रफादफा करा दें। उनके पिता उसी दिन से सदमे में थे। इसी वजह से उनकी मौत हुई है।