फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत की रखवाली करने गए किसान की नदी में डूबकर मौत

विज्ञापन
मूसाझाग क्षेत्र के घिलौर गांव के नजदीक नदी किनारे लगी लोगों की भीड़। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
मूसाझाग (बदायूं)। थाना क्षेत्र के घिलौर गांव के नजदीक नदी में डूबकर किसान गोपाल की मौत हो गई। वह मंगलवार रात अपने खेत की रखवाली करने गए थे। उसी समय नदी पार करते समय ये हादसा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव दुधारी निवासी गोपाल (45) खेतीबाड़ी करके अपने परिवार का पालन कर रहे थे। उनके खेत मूसाझाग इलाके में घिलौर गांव के नजदीक हैं। बताते हैं कि मंगलवार शाम गोपाल अपने धान की फसल की रखवाली करने के लिए घिलौर गांव गए थे। जब वह देर रात घर नहीं लौटे तो परिवार वालों ने उनकी तलाश शुरू कर दी लेकिन देर रात तक उनका कुछ पता नहीं चला। इधर, बुधवार सुबह घिलौर गांव के लोग नदी किनारे पहुंचे। तभी उन्होंने गोपाल का शव नदी के पानी में उतराता हुआ देखा। उनकी सूचना पर गांव के तमाम लोग पहुंच गए। कुछ लोगों ने शव की पहचान गोपाल के रूप में की। जिसके बाद परिवार वालों को सूचना दी गई और थाना पुलिस को भी इसके बारे में बताया गया। इस पर उनके बड़े भाई श्यामपाल सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि वह दो भाई हैं। गोपाल छोटे थे। उनकी शादी नहीं हुई थी। अनुमान लगाया जा रहा है कि वह खेत पर जाने के लिए नदी पार कर रहे होंगे। इससे उनकी पानी में डूबकर मौत हो गई। सुबह उनका शव पानी में उतराता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोपाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें