फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बदायूं-दातागंज मार्ग पर मंगलवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान शिवराज सिंह (50) की मौत हो गई। वह मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव फरीदापुर के रहने वाले थे।
विज्ञापन

रात करीब नौ बजे शिवराज सिंह फसल की रखवाली करके अपने खेत से घर लौट रहे थे। तभी गांव में पहुंचकर सड़क पार करते समय किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बाद में चालक अपना वाहन लेकर भाग गया। ग्रामीणों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसके बाद पुलिस ने किसान के शव को मोर्चरी में रखवा दिया। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत हुई है। अभी वाहन का पता नहीं चला है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें