फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: छुट्टा पशुओं से फसल बचाने को खेत में तार लगाकर छोड़ा करंट, चपेट में आकर किसान की मौत

Wed, 09 Oct 2024 10:29 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र में छुट्टा पशुओं से फसल बचाने को खेत के चारों तरफ लगाया गया तार एक किसान के लिए मौत का सबब बन गया। तार में करंट प्रवाहित कर रखा था, जिसकी चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। एक पशु भी मरा है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र में खेत के चारों तरफ लगे तार में आ रहे करंट की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। इसी तार की चपेट में आने से एक गोवंशीय पशु भी मर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसान के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। किसान की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव तिगोड़ा निवासी राजेंद्र सिंह (42) मंगलवार रात खेत पर फसल की सिंचाई कर रहे थे। पास के खेत में छुट्टा पशुओं से फसल बचाने को चारों तरफ तार लगा रखा था, जिसमें करंट प्रवाहित हो रहा था। करंट की चपेट में पहले पशु आया। उसे हटाने पहुंचे किसान राजेंद्र भी करंट की चपेट में आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 

घटना के बाद पास के खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे। देखा तो राजेंद्र मृत पड़े थे। पास में गोवंश पड़ा था। उनके परिजनों को सूचना दी गई। परिजन रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं मृत गोवंश को गड्ढा खोदकर दफनाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें