फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: खेत में घास काट रही किशोरी से दुष्कर्म

Wed, 09 Oct 2024 05:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। अलापुर क्षेत्र में खेत पर घास काटने गई किशोरी के साथ नाबालिग ने दुष्कर्म किया। किशोरी ने घर आकर शिकायत की तब परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर नाबालिग आरोपी को हिरासत में ले लिया है। थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी मंगलवार को दोपहर खेत पर पशुओं के लिए घास काटने गई थी। तभी एक किशोर वहां पर पहुंच गया और किशोरी को जबरन खेत में खींचकर ले गया। यहां पर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। बाद में धमकी देता हुआ भाग गया। किसी तरह किशोरी घर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी परिजन को दी। इसके बाद परिवार वाले किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि किशोरी व आरोपी की उम्र करीब 16 साल है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसका चालान कर दिया है। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें