फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: इंटर के हिंदी विषय की परीक्षा में छात्र के पास मिली नकल, केंद्र व्यवस्थापक ने पकड़ा

Fri, 17 Feb 2023 01:01 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

पहले दिन दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के हिंदी विषय की परीक्षा थी। इस दौरान दाताराम मेमोरियल इंटर कॉलेज असरासी में तैनात केंद्र व्यवस्थापक अजब सिंह ने एक छात्र को नकल करते पकड़ लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं बृहस्पतिवार से शुरू हो गईं। पहले दिन दोनों पालियों में हिंदी विषय की परीक्षाएं हुईं। जहां हाईस्कूल की परीक्षा के दौरान कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। जबकि दूसरी पाली में इंटर की परीक्षा के दौरान दाताराम मेमोरियल इंटर कॉलेज असरासी में तैनात केंद्र व्यवस्थापक अजब सिंह ने एक छात्र को नकल करते हुए पकड़ा। इसकी जानकारी उन्होंने कंट्रोल रूम समेत संबंधित अधिकारियों को दी।

विज्ञापन


पहले दिन जिले में 104 परीक्षा केंद्र पर परीक्षा हुई। परीक्षा केंद्रों पर सचल दल ने चेकिंग की, जबकि आंतरिक सचल दल भी सक्रिय रहा। पहले दिन सुबह की पाली में 3260 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। पहली पाली में हाईस्कूल के हिंदी और इंटर के सैन्य विज्ञान का पेपर था। जिले में केवल एक ही छात्र ने सैन्य विज्ञान विषय भरा था। इसका सेंटर उझानी के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में था, लेकिन वह पेपर देने के लिए नहीं पहुंचा। दूसरी पाली में इंटर के हिंदी विषय की परीक्षा दी। इस दौरान एक छात्र नकल करते पकड़ा गया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें