फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: बदायूं में तेज रफ्तार कार ने युवक को मारी टक्कर, तीन किमी तक घसीटा, शव के हुए चीथड़े

Fri, 17 Feb 2023 12:15 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बिल्सी क्षेत्र के सिरासौल गांव के पास बृहस्पतिवार रात को एक युवक टहल रहा था, तभी तेज रफ्तार ने उसे टक्कर मार दी। कार से नीचे युवक फंस गया। चालक ने कार नहीं रोकी और उसे घसीट ले गया। 
विज्ञापन
उमेश का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद में दिल्ली के कंझालवा जैसी घटना हुई है, जिसने लोगों के दिल को झकझोर दिया। थाना बिल्सी क्षेत्र के सिरासौल गांव के पास एक युवक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद उसका शव कार में फंस गया। चालक ने कार नहीं रोका। करीब तीन किलोमीटर तक शव को घसीट ले गया। इससे शव के चीथड़े उड़ गए। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को काफी मशक्कत के बाद कार से निकाला। 

विज्ञापन


Bareilly News: अनुसूचित जाति की महिला को मंदिर में घुसने से रोका, नहीं करने दी पूजा, थाने में दी तहरीर

बिल्सी क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग निवासी और मृतक के भाई अमित ने बताया कि उनका भाई उमेश कुमार (25) पुत्र कुंवर पाल अपनी बहन के घर सिरासौल गया था। रात के वक्त वह सड़क पर टहल रहा था। इसी दौरान बिल्सी की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद उमेश कार के नीचे फंस गया। चालक ने कार नहीं रोकी और उसे तीन किलोमीटर तक घसीट ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Swara Bhaskar: अभिनेत्री स्वरा भास्कर बनीं बहेड़ी की बहू, फहद अहमद से की कोर्ट मैरिज, जानिए इनके बारे में
 
राहगीरों ने कार के नीचे शव फंसा देखकर पुलिस को सूचना दी और कार को रुकवाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। वहीं परिजनों ने कार्रवाई की मांग करते हुए बिल्सी थाना पुलिस को तहरीर दी है। इधर कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया शव को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। कार के चालक को हिरासत में ले लिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें