फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार सेवकों ने किया प्रदर्शन, बोले- बेमियादी हड़ताल होगी

विज्ञापन
मालवीय आवास पर धरना देते ग्राम रोजगार सेवक। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। उप्र रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले मालवीय आवास पर रोजगार सेवकों ने प्रदर्शन किया। कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं तब तक धरना प्रदर्शन यूं ही चलता रहेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन भी सौंपा गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष शेर सिंह यादव ने कहा कि बदायूं समेत प्रदेश के सभी जिलों में ग्राम रोजगार सेवक अपनी लंबित मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं। यह धरना तब तक अनवरत चलेगा जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं कर दिया जाता।
हालांकि चार अक्तूबर को मुख्यमंत्री द्वारा उनकी मांग के संबंध में घोषणा की गई है लेकिन आज तक शासनादेश नहीं बनाया गया है। ऐसे में रोजगार सेवक हड़ताल पर हैं। अगर यही हालात रहे तो रोजगार सेवक बेमियादी हड़ताल व आमरण अनशन करने पर मजबूर हो जाएंगे। इस मौके पर मोहम्मद इस्लाम, मुनीश पाठक, विनोद यादव, राज किशोर, नीलेश, रवि यादव, राघवेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें