फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिवैम्पड योजना से सुधरेगी जिले के 450 गांवों की बिजली व्यवस्था

विज्ञापन
आसफपुर ब्लॉक के संग्रामपुर गांव में नीचे झूलतीं बिजली लाइनें। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। शहर के साथ नगरीय इलाकों और जिले की बड़ी ग्राम पंचायतों में केंद्र और प्रदेश सरकार की संयुक्त रिवैम्पड योजना के तहत विद्युत सुधार-पुनरुत्थान के काम किए जाएंगे। पुनरुत्थान योजना के जरिए जिले की 450 से ज्यादा बड़ी ग्राम पंचायतों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था का कायाकल्प होगा। इसे कई कार्यों के लिए स्वीकृति मिल गई है। केंद्र और प्रदेश सरकार की संयुक्त योजना के अंतर्गत शहर में बिजली कनेक्शन और वंचित क्षेत्रों में विद्युतीकरण जैसे कार्य पूरे कराने के लिए पावर कॉरपोरेशन ने कुछ और प्रस्ताव भी तैयार कर लिए हैं।
विज्ञापन

जिले में पांच साल में बिजली व्यवस्था में सुधार को लेकर काफी काम हुए हैं। पहले के मुकाबले बिजली कटौती भी कम होती है। हालांकि, इसके बाद भी कई ऐसे इलाके हैं जहां ओवरलोडिंग के साथ जर्जर लाइनों के कारण लोकल फाल्ट की समस्या बनी रहती है। विद्युत वितरण खंड चतुर्थ उझानी के तहत आने वाले सहसवान, द्वितीय के तहत आने वाले दातागंज इलाकों में सबसे ज्यादा समस्या है। इसके अलावा तृतीय खंड के तहत बिसौली क्षेत्र में भी कई बिजली उपकेंद्र ओवर लोड हैं। यहां तीन नए बिजली उपकेंद्र भी प्रस्तावित हैं, लेकिन इनका काम चालू नहीं हो सका है।
रिवैम्पड योजना के माध्यम से निर्बाध विद्युत आपूर्ति देने के लिए कम और अधिक क्षमता वाले ट्रांसफार्मर, कई जगहों पर एलटी लाइन डाले जाने के साथ ही विद्युतीकरण से जुडे़ अन्य कार्य पूरे कराए जाएंगे। गांवों में जर्जर लाइनों को बदलने के साथ जहां बिजली पोल की जरूरत होगी वहां बिजली पोल भी लगाए जाएंगे। कई ग्राम पंचायतें ऐसी हैं जहां एक ही ट्रांसफार्मर होने के कारण ओवर लोडिंग की समस्या है। अगर कभी ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आती है तो पूरे गांव की सप्लाई ठप हो जाती है। ऐसे गांवों में नए ट्रांसफार्मर भी लगाए जाएंगे। इसके अलावा विद्युतीकरण के अभाव में दूरदराज से कटिया-कनेक्शन डालकर बिजली आपूर्ति ले रहे लोगों को विधिवत कनेक्शन दिए जाएंगे।
विज्ञापन

इन ब्लॉक में होगा काम
अंबियापुर 46 गांव, दहगवां 26 गांव, आसफपुर 40 गांव, बिसौली 30 गांव, उझानी 44 गांव, समरेर 18 गांव, दातागंज 28 गांव, सालारपुर 32 गांव, इस्लामनगर 38 गांव, म्याऊ 27 गांव, उसावां 32 गांव, सहसवान 26 गांवों को योजना में शामिल किया गया है। जिले के 15 ब्लॉक के कुल 450 गांवों में योजना के तहत सुधारात्मक काम किए जाएंगे। उझानी, जगत, समरेर, दातागंज और सालारपुर के कुछ गांवों में काम चालू भी हो गया है।
बिसौली में जल्द शुरू होगा तीन उपकेंद्रों का निर्माण
दबतोरी। विद्युत वितरण खंड तृतीय बिसौली में जल्द ही तीन नए बिजली उपकेंद्रों का निर्माण चालू होगा। यहां 14 नए बिजली उपकेंद्रों का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। इनमें तीन उपकेंद्रों को स्वीकृति मिल गई है। इसके अलावा बिसौली में एक नए उपखंड का गठन करने के साथ यहां एसडीई की तैनाती भी कर दी गई है। एक्सईएन रामलाल ने बताया कि ललुआ नगला, सरह बरौलिया आससैर राजथल में नए बिजली उपकेंद्र प्रस्तावित हैं। इनके लिए जमीन चिह्नित करने का काम हो चुका है। बिसौली उपखंड के तहत आने वाले 30 गांवों में सुधारात्मक काम भी होंगे। संवाद
रिवैम्पड के तहत विद्युत पुनरुत्थान एवं सुधार योजना अंतर्गत बिजली व्यवस्था में सुधार के साथ निर्बाध आपूर्ति के लिए जरूरी काम कराए जाएंगे। बड़ी ग्राम पंचायतों को इसमें शामिल किया गया है। कुछ स्थानों पर सुधारात्मक कार्य शुरू हो गए हैं। इसके अलावा जिले में बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए 35 नए बिजली उपकेंद्र भी प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन

-दीपक कुमार, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें