फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौबीस घंटे से अंधेरे में डूबे बिसौली के कई मोहल्ले

विज्ञापन
अधिशासी अभियंता से बात करते नागरिक। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बिसौली। विद्युत व्यवस्था को लेकर जहां एक ओर योगी सरकार बेहद संवेदनशील नजर आ रही है वहीं स्थानीय अधिकारी व कर्मचारी शासन की मंशा पर पानी फेरने में जुटे हैं। ट्रांसफार्मर फुंकने से नगर के एक बड़े हिस्से की बत्ती बीते चौबीस घंटे से गुल होने से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

गुस्साए नागरिक संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे, जहां एसडीओ ने उन्हें टरका दिया। इस पर लोगों ने अधिशासी अभियंता से मिलकर समस्या का शीघ्र निस्तारण करने की मांग की। योगी सरकार ने दशहरा पर्व पर पावर कट न करने के आदेश दिए थे। वहीं नगर में शुक्रवार को कई घंटे बिजली गुल रही। शुक्रवार शाम सात बजे मोहल्ला गदरपुरा स्थित ट्रांसफार्मर फुंक गया। इससे एक बड़े हिस्से में अंधेरा छा गया। रात भर लोगों ने इंतजार किया लेकिन किसी ने सुध नहीं ली। सुबह होने पर लोग ट्रांसफार्मर बदले जाने की आस लगाए बैठे रहे। जब दोपहर तक अधिकारियों, कर्मचारियों ने करवट नहीं ली तो कई लोग तहसील परिसर पहुंच गए। समाधान दिवस में एसडीओ से बात की। पहले तो एसडीओ ने ट्रांसफार्मर फुंकने की बात से अनभिज्ञता जताई, फिर टरका दिया। जिस पर लोग एक्सईएन कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने एसडीओ की लापरवाही को लेकर शिकायत की। अधिशासी अभियंता रामलाल ने ट्रांसफार्मर आने की बात कहकर लोगों का आक्रोश शांत किया। शनिवार अपराह्न तीन बजे बदायूं से ट्रांसफार्मर आ गया लेकिन जेसीबी न मिलने से शाम ढले तक कार्य शुरू नहीं हो सका। जिस कारण कई इलाकों में बिजली गुल रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें