फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड ने बदले मतगणना के नियम, दो कमरों में होगी वोटों की गिनती

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कोरोना काल को ध्यान में रखते हुए इस बार चुनाव आयोग के निर्देश पर मतदान के नियमों में परिवर्तन किया था। वहीं अब मतगणना के नियमों में भी परिवर्तन किया गया है। इसके तहत वोटों की गिनती कमरों में होगी। पहले मंडी समिति में मतगणना के दौरान एक ही कक्ष में मतगणना के लिए टेबल लगाई जाती थी। यही नहीं इस बार हर टेबल पर एक माइक्रो आब्जर्वर भी तैनात रहेगा।
विज्ञापन

जिले में 10 मार्च को मतगणना होनी है, चुनाव आयोग ने कोविड को ध्यान में रखते हुए मतगणना के नियमों में बदलाव करने के निर्देश दिए है। नए निर्देश मिलने के बाद जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके तहत अब मंडी समिति में दो कक्षों में मतगणना होगी। साथ ही हर टेबल पर एक माइक्रो आब्जर्वर, एक सुपरवाइजर, एक सहायक और एक सहायक (चतुर्थ) की ड्यूटी लगाई जाएगी। प्रशासन ने इसकी लिस्ट बनाना शुरू कर दी है ताकि मतगणना के दौरान किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। सहायक निर्वाचन अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि मतगणना को लेकर लगातार तैयारियों की जा रही हैं। साथ ही उच्च स्तरीय अधिकारियों को लगातार जानकारी दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें