फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे चरण के मतदान में बदायूं से जाएंगे एक हजार पुलिसवाले

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले में सोमवार को दूसरे चरण का मतदान हो गया। अब प्रदेश के अन्य जिलों में तीसरे चरण के मतदान की तैयारियां चल रहीं हैं। जिले से करीब एक हजार पुलिस कर्मियों को चुनाव में लगाया गया है। जहां मतदान के दो दिन पहले पुलिस कर्मियों को रवाना कर दिया जाएगा। ऐसे में थानों में पुलिस की कमी व क्राइम कंट्रोल की समस्या बन सकती है।
विज्ञापन

तीसरे चरण में कासगंज और उसके आसपास के जिलों में मतदान होने जा रहा है। बदायूं जिले में मतदान संपन्न कराने के लिए दूसरे जिलों से पुलिस बल को बुलाया गया था। बाहर से छह हजार पुलिस कर्मी, छह हजार होमगार्ड और 420 इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर आए थे। कई पुलिस अधिकारियों ने भी बदायूं आकर शांतिपूर्वक मतदान कराया गया। इसी तरह बदायूं जिले से करीब नौ सौ पुलिसकर्मियों समेत इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टरों की ड्यूटी लगाई गई। इन जिलों में मतदान से दो दिन पहले जिले से पुलिस बल रवाना हो जाएगा। इस दौरान बदायूं जिले के थानों में पुलिस की भारी कमी हो जाएगी। उस समय पुलिस को क्राइम कंट्रोल करना बड़ा काम होगा। जिले की पुलिस ने अभी से इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
-
पुलिस कर्मियों को ले जाएंगे 163 वाहन
तीसरे चरण के मतदान में लगे पुलिस कर्मियों को ले जाने के लिए 163 बसें लगाई गईं हैं। इन पुलिस कर्मियों के रवाना होने से पहले इन बसों का अधिग्रहण किया जाएगा। उसके बाद वाहनों से पुलिस बल रवाना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें