फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में उबड़-खाबड़ मैदान को करें समतल

विज्ञापन
मंडी समिति में तैयारियों का जायजा लेते अधिकारी। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। डीएम दीपा रंजन ने एसएसपी डॉ. ओपी सिंह समेत अन्य अफसरों के साथ मंडी समिति पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने वहां पर पार्किंग की व्यवस्था देखी। उबड़-खाबड़ मैदान के समतीकरण के साथ अन्य कमियों को दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिले में 14 फरवरी को मतदान है। ऐसे में 13 फरवरी को मंडी समिति से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। जिससे वे संबंधित बूथों पर समय से पहुंच सकें। मंडी समिति में चल रही तैयारियों को देखने शुक्रवार को डीएम दीपा रंजन, एसएसपी डॉ. ओपी सिंह, एडीएम प्रशासन ऋतु पुनिया, सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार, एसडीएम सदर एसपी वर्मा पहुंचे। अधिकारियों ने मंडी समिति में वाहन पार्किंग, वाहन आवागमन, रूट डायवर्जन से संबंधित व्यवस्थाएं देखीं। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो छोटी-छोटी कमियां रह गई हैं उनको जल्द पूरा किया जा। वाहन पार्किंग स्थल के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन को बंद कराया जाए। उन्होंने निर्देश कि अधिकारी व कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन समय से करें, किसी भी प्रकार की लापरवाही न मिले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें