फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव कराने के लिए तैयार की गईं 2734 निर्वाचन किट

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। वैश्विक महामारी कोरोना के बीच मौसम में आ रहे बदलाव भी बीमारियों को बुलावा दे रहे हैं। ऐसे में विधानसभा चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों के स्वास्थ्य के प्रति निर्वाचन आयोग व जिला प्रशासन गंभीर है। बीमारियों से बचाव के लिए पोलिग पार्टियों के लिए दवाओं के किट की व्यवस्था की गई है। चुनाव कार्यालय की ओर से 2734 निर्वाचन किटों को तैयार कराया जा रहा है।
विज्ञापन

बदायूं में दूसरे चरण में मतदान होना है। इसको लेकर प्रशासन की ओर से लगातार तैयारियां की जा रहीं है, ताकि चुनाव के समय किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। इसको लेकर पिछले दिनों जिला प्रशासन द्वारा कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया था। वहीं 14 फरवरी को होने वाले चुनाव कार्य में प्रयोग होने वाले जरूरी सामान की एक निर्वाचन किट बनाई गई है। इसमें चुनाव से संबंधित हर छोटी-बड़ी चीज का ध्यान रखा गया हैं। इस निर्वाचन किट में धागे, सुतली, लॉक, कार्बन पेपर, तौलिया, अमिट स्याही समेत अन्य चीजें भी मौजूद रहेंगी। सहायक निर्वाचन अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि कार्मिकों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए निर्वाचन किट में मेडिकल किट भी रखवाई गई है ताकि अगर किसी भी कार्मिक को कोई परेशानी हो तो उनका उपयोग कर सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें