फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी समिति से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां, बाहर जलभराव से बनी दलदल

विज्ञापन
मंडी समिति के पास सड़क पर भरे पानी से होकर निकलते वाहन।संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। जिले में 14 फरवरी को मतदान है। ऐसे में शहर स्थित मंडी समिति स्थल से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा और बाद में ईवीएम भी यहीं स्ट्रांग रूम में रखी जाएंगी। इसे लेकर मंडी के अंदर कई दिनों से लगातार तैयारियां चल रही हैं लेकिन मंडी परिसर के बाहर सड़क का बुरा हाल है। बुधवार को हुई बारिश के बाद सड़क पर काफी जलभराव है। हाल न सुधरा तो पोलिंग पार्टियों के कर्मचारियों को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

बदायूं से उसावां जाने वाला मार्ग फर्रुखाबाद हाईवे से जुड़ता है। इस हाईवे पर शहर में मंडी समिति के पास करीब चार सौ मीटर सड़क बेहद टूटी हुई है। हालात ये हैं कि बुधवार हो हुई बारिश का पानी यहां बृहस्पतिवार तक भरा रहा। इसकी वजह से शहर में आने या शहर से उसावां, ककराला जाने वालों को एक से ड़ेढ़ फुट गंदे पानी में होकर निकलना पड़ा।
वहीं सड़क पर गहरे गड्ढे होने की वजह से कई दो पहिया वाहन चालक जलभराव के चलते गिर गए।
दरअसल, 14 फरवरी को जिले के 2734 बूथों पर मतदान होना है। ऐसे में शहर के ककराला रोड पर बनी मंडी समिति से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। ये पोलिंग पार्टियां जिले भर में मतदान कराएंगी। इन पोलिंग पार्टियों में शामिल अधिकारी, कर्मचारी (कार्मिकों) को बूथों पर भेजा जाएगा ताकि ये लोग जिले में सकुशल मतदान करा सकें। ऐसे में 12 व 13 फरवरी से ही इन लोगों को मंडी पहुंचना होगा। सड़क पर जलभराव की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कर्मचारियों को परेशानी हो सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें