फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रहित में मतदान करना आवश्यक

विज्ञापन
एनएसएस की छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की तृतीय छात्रा इकाई की ओर से एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। साथ ही स्वयंसेविकाओं ने नगला शर्की में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए रैली भी निकली और अधिक से अधिक वोट डालने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. प्रशांत कोहली ने कहा कि लोकतंत्र में मत का वही मूल्य है जो कि हमारे जीवन में सांसों का। जिस प्रकार सांसों के बिना जीवन समाप्त हो जाता है। उसी प्रकार अपने मत का प्रयोग न करने से लोकतंत्र भी समाप्त हो जाता है। ऐसे में अयोग्य लोग हम पर शासन करते हैं जिनका कोई व्यक्तित्व नहीं होता है। इसलिए राष्ट्रहित में हमें मतदान अवश्य करना चाहिए।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शिखा शाक्य ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का पर्व होता है। इसलिए अच्छे उम्मीदवारों को अपना वोट अवश्य देना चाहिए। जिससे हमारा राष्ट्र और लोकतंत्र मजबूत हो सके। इस मौके पर उपासना, लक्ष्मी राठौर, आकांक्षा मिश्रा, मोनिका गोस्वामी, पूर्वी, कोमल मिश्रा, दिव्यांशी वर्मा, अंशिका चौहान आदि स्वयंसेविकाओं ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले प्रथम सत्र में एक शोकसभा आयोजित की गई। इसमें स्वर कोकिला लता मंगेशकर को दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें