फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन : कलक्ट्रेट में कराई गई बेरिकेडिंग

विज्ञापन
विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया को लेकर कलक्ट्रेट में बैरिकेडिंग कराई गई। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण कराने के मद्देनजर कलक्ट्रेट गेट से लेकर नामांकन कक्षों तक कई स्तर पर पुलिस का पहरा रहेगा। नामांकन के लिए प्रत्याशी के साथ दो प्रस्तावकों को ही जाने की अनुमति दी जाएगी। इसी क्रम में बुधवार को यहां कलक्ट्रेट परिसर में बेरिकेडिंग शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

प्रदेश में जिस तेजी से कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। उसको ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग ने सतर्कता के साथ पूरी प्रक्रिया कराने के निर्देश दिए हैं। इसी के साथ जिला प्रशासन 21 जनवरी को निर्वाचन की अधिसूचना जारी करेगा। इसके तहत नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। इस बार प्रत्याशियों के साथ आने वाले समर्थकों को दो सौ मीटर पहले ही रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन

-----------------
ये है तिथियां-
निर्वाचन की अधिसूचना-21 जनवरी
-नामांकन पत्रों को जमा करने का अंतिम दिन-28 जनवरी
-नामांकन पत्रों की जांच -29 जनवरी
-नाम वापसी-31 जनवरी
-मतदान-14 फरवरी
-मतगणना-10 मार्च
-
यहां पर होंगे नामांकन
-बिसौली विधानसभा के लिए एडीएम प्रशासन (न्यायालय)
-सहसवान के लिए एडीएम एफआर (न्यायालय)
-बिल्सी के लिए डीएसओ कार्यालय
-बदायूं सदर के लिए बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी कार्यालय
-शेखूपुर के लिए सिटी मजिस्ट्रेट/ कलक्टर कक्ष ( न्यायालय)
-दातागंज के लिए गंगा एक्सप्रेस वे कार्यालय (कक्ष संख्या दो)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें