सालारपुर क्षेत्र में बने बूथों का निरीक्षण करने पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट। संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। जिले में शांतिपूर्वक तरीके से मतदान कराया जाए, इसे लेकर अधिकारी बूथों पर जाकर उनका निरीक्षण कर रहे हैं। साथ ही स्थानीय लोगों से वहां के बारे में जानकारी कर मतदान करने के लिए भी जागरूक कर रहे हैं ताकि वोट प्रतिशत में बढ़ोतरी हो सकी। रविवार को सिटी मजिस्ट्रेट ने सालारपुर क्षेत्र के बूथों का निरीक्षण किया।
निर्वाचन तिथि घोषित होने के बाद अधिकारी चुनाव को निर्भीक और निष्पक्ष तरीके से कराने को लेकर तैयारियों में जुट गए हैं। इसके तहत जिला स्तरीय अधिकारी गांवों में जाकर लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। साथ ही बूथों की स्थिति का भी जायजा ले रहे हैं ताकि वहां पर कोई कमी हो तो उसे दुरुस्त कराया जा सके। इसके तहत रविवार को सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार ने ब्लॉक सालारपुर के गांवों में स्थित बूथों का निरीक्षण किया और अधीनस्थों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने महिलाओं से कहा कि पहले वह अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग करें और परिवार के अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें ताकि जिले में मतदाता प्रतिशत में बढ़ोतरी हो सके। संवाद