फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची दीवार गिरी: अलाव ताप रहे छह लोग दबे, दो बुजुर्गों की मौत, चार घायल

Sun, 16 Jan 2022 09:26 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सहसवान (बदायूं)

सार

ग्रामीणों ने बिना इंतजार किए एंबुलेंस बुलाई और सभी घायलों को लेकर जिला अस्पताल चल दिए। इनमें नरेशपाल ने जिला अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। अन्य घायलों में रामसिंह (50), अवधेश (18) की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। भूरे (40) व होरीलाल (50) को मामूली चोटें लगी हैं। सभी का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
मृतक नरेश पाल (बाएं) और रूम सिंह (दाएं) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली क्षेत्र के इब्राहिमपुर गढ़ी गांव में रविवार दोपहर बाद एक मकान की कच्ची दीवार अलाव ताप रहे लोगों पर गिर पड़ी। उसके नीचे छह लोग दबे तो उनमें से एक की मौके पर तो दूसरे की इलाज को ले जाते वक्त मौत हो गई। मरने वालों में 60 साल के रूम सिंह और 50 साल के नरेशपाल शामिल हैं। जबकि चार लोगों का इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन

इब्राहिमपुर गढ़ी निवासी नरेशपाल के घर में 22 दिन पूर्व जन्मी नातिन की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई थी। उसका शोक व्यक्त करने कई लोग उनके घर आ जा रहे थे। तभी दोपहर बाद करीब दो बजे ईश्वरी व गांव के पांच लोग घर के बाहर अलाव जलाकर बैठे नरेशपाल के पास आकर बैठ गए और हाथ सेंकने लगे। अचानक घर की दीवार भरभराकर गिर पड़ी। इससे वे सभी लोग मलबे में बुरी तरह दब गए। कुछ दूरी पर घूम रहे ग्रामीण तेजी से दौड़कर आए और मलबा हटाकर उन्हें निकाला। उनमें से रूम सिंह की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। 

ग्रामीणों ने बिना इंतजार किए एंबुलेंस बुलाई और सभी घायलों को लेकर जिला अस्पताल चल दिए। इनमें नरेशपाल ने जिला अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। अन्य घायलों में रामसिंह (50), अवधेश (18) की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। भूरे (40) व होरीलाल (50) को मामूली चोटें लगी हैं। सभी का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें