फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा प्रत्याशियों के नामांकन कलक्ट्रेट में होंगे

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में नामांकन कक्षों का जायजा लेतीं डीएम, एसएसपी, एडीएम प्रशासन। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। विधानसभा चुनाव 2022 के लिए नामांकन की तैयारियां का डीएम ने जायजा लिया। छह विधानसभाओं के प्रत्याशियों के नामाकंन पत्रों की बिक्री और जमा करने के लिए जगहों को प्रस्तावित किया गया। डीएम ने बताया कि सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के लिए अलग-अलग नामांकन कक्ष कलक्ट्रेट परिसर में ही बनाए गए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी दीपा रंजन ने एसएसपी डॉ. ओपी सिंह, एडीएम प्रशासन ऋतु पुनिया सहित अन्य अधिकारियों के साथ नामांकन कक्षों का निरीक्षण किया। साथ ही निर्देश दिए कि बैरिकेडिंग, बैठने की व्यवस्था, आवागमन के रास्तों, वाहन पार्किंग सहित अन्य सभी व्यवस्थाओं को जल्द पूरा कर लें, क्योंकि 21 जनवरी को नाम निर्देशन पत्र जमा होने शुरू होंगे, इनकी अंतिम तिथि 28 जनवरी है। जांच 29 और नाम वापसी 31 जनवरी को होगी। जबकि जिले में मतदान 14 फरवरी को होगा। वहीं मतगणना का काम 10 मार्च को होगा। डीएम ने बताया कि बिसौली विधानसभा के लिए एडीएम प्रशासन (न्यायालय), सहसवान के लिए एडीएम एफआर (न्यायालय), बिल्सी के लिए जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय, बदायूं सदर के लिए बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी कार्यालय, शेखूपुर के लिए सिटी मजिस्ट्रेट / कलक्टर कक्ष (न्यायालय), दातागंज के लिए गंगा एक्सप्रेस वे कार्यालय (कक्ष संख्या दो) में नामांकन कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें