फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 स्थानों पर लगाए जाएंगे बैरियर, 21 सचल दल भी गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। प्रदेश में आचार संहिता लगते ही पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी चुनाव की तैयारियों में लग गए हैं। जिले में प्रचार सामग्री या अन्य आपत्तिजनक वस्तुओं की रोकथाम के लिए 21 बैरियर लगाए जाएंगे। इसके अलावा 21 सचल दल गठित किए गए हैं। इसमें एक दरोगा और दो हेड कांस्टेबल के अलावा राजस्व विभाग के अधिकारी शामिल रहेंगे।
विज्ञापन

जिले के पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में लगे हैं। चुनाव के मद्देनजर अवैध रकम लाने ले जाने पर रोक लगाने के लिए 21 सचल दल गठित किए गए हैं। यह टीमें जिले भर में भ्रमणशील रहेंगी। सभी को अलग-अलग विधान सभा अनुसार दिन और रात के हिसाब से तैनात किया गया है। उन्हें आदेश दिया गया है कि चुनाव वाहन से लेकर पार्टियों के झंडा लगे वाहन या अन्य वाहन कहीं भी और कभी भी चेक कर सकते हैं।
इसी प्रकार बैरियर पर स्थानीय पुलिस तैनात की गई है। जो भी वाहन गुजरेगा, उसे बैरियर पर बिना जांच के नहीं गुजारा जाएगा। इसके अलावा पुलिस विभाग ने अपना मुखबिर तंत्र और मजबूत कर दिया है। उन्हें बताया गया है कि कहीं भी राशि लाने या ले जाने की सूचना प्राप्त होती है तो वह सबसे पहले पुलिस अधिकारियों को सूचित करें। इससे वाहन या व्यक्ति को दबिश देकर तुरंत पकड़ा जा सके। इसके बाद संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-
जिले में विधानसभा चुनाव को लेकर 21 बैरियर लगाए गए हैं तो 21 सचल दल गठित किए गए हैं। इसमें दरोगा, सिपाही और राजस्व विभाग के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैरियर पर स्थानीय पुलिस लगाई गई है।
विज्ञापन

- डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें