फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवानों से बोले अफसर-बिना अनुमति स्ट्रांग रूम तक किसी को न जाने दें

विज्ञापन
प्रभारी डीएम और एसएसपी ने मंडी समिति में बने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। संव? - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। मंडी समिति में बने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने प्रभारी डीएम बृहस्पतिवार को एसएसपी के साथ पहुंचे। उन्होंने मंडी समिति में ड्यूटी पर तैनात जवानों को हिदायत देते हुए कहा कि सुरक्षा में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। ध्यान रहे कि प्रतिबंधित क्षेत्र में बगैर अनुमति के कोई व्यक्ति दाखिल न हो। इस दौरान अधिकारी लगातार भ्रमण कर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी देखते रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को प्रभारी डीएम / सीडीओ ऋषिराज, एसएसपी ओपी सिंह व संबंधित अधिकारियों के साथ मंडी समिति परिसर में बने स्ट्रांग रूम पहुंचे। वहां पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात जवानों, सुरक्षाकर्मियों व अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। कहा कि अनावश्यक किसी भी व्यक्ति को स्ट्रांग रूम के आसपास न आने दिया जाए। सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन पूरी लगन से करें। उन्होंने शिफ्ट वाइज तैनात किए गए मजिस्ट्रेट को भी निर्देशित किया कि अपनी ड्यूटी को समय से आकर पूरा करें। इस दौरान अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज का भी अवलोकन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें