फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू सामान खरीदकर लौट रहे बुजुर्ग की पिकअप की टक्कर से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसवान (बदायूं)। कस्बे में बदायूं-मेरठ हाईवे पर मेला मैदान के सामने पिकअप की टक्कर से बुजुर्ग अतर सिंह की मौत हो गई। वह कस्बे से घरेलू सामान खरीदकर घर लौट रहे थे। हादसे के बाद पिकअप पकड़ ली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव मुड़ारी सिधारपुर निवासी अतर सिंह (62) मंगलवार दोपहर घरेलू सामान खरीदने सहसवान आए थे। उन्होंने कस्बे की बाजार से कुछ सामान खरीदा और थैले में रखकर वह पैदल ही घर लौट रहे थे। वह कस्बे में बदायूं-मेरठ हाईवे पर मेला मैदान के सामने पहुंचे थे कि तभी पीछे से तेज गति में आई पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी।
ये देखकर मौके पर मौजूद लोग भाग खड़े हुए। उन्होंने आगे से घेरकर पिकअप को पकड़ लिया। तभी पुलिस को भी सूचना दे दी। इससे कुछ देर बाद पुलिस पहुंच गई। पुलिस एंबुलेंस से बुजुर्ग को स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पर उनके परिवार वाले भी रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। बाद में पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें