ग्रामीणों के सामने दुश्वारी खड़ी हो गई है। उनके आने जाने का साधन केवल नाव ही बची है। मंगलवार को ग्रामीण पीएम मोदी की छाप वाला थैला लेकर राशन लेने भी नाव से निकले।
बदायूं के उसहैत क्षेत्र के गांव जटा को गंगा में बढ़े पानी ने घेर लिया है। गांव टापू बन गया है और उसहैत से उसका संपर्क कट गया है। हालात ये हैं कि गांव के मुहाने तक आया बाढ़ का पानी अब अंदर के रास्तों पर भी आ गया है।
विज्ञापन
इससे ग्रामीणों के सामने दुश्वारी खड़ी हो गई है। उनके आने जाने का साधन केवल नाव ही बची है। मंगलवार को ग्रामीण पीएम मोदी की छाप वाला थैला लेकर राशन लेने भी नाव से निकले।