फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलमेट लगाने के लिए किया गया जागरूक, यातायात नियम बताए

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। एस इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों ने गोष्ठी का आयोजन किया। उसके बाद यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने लोगों को न सिर्फ हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित किया, साथ ही यातायात नियमों के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन

रैली को इंस्टीट्यूट के निदेशक रचित गोयल और प्राचार्य डॉ. मनोज श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक युग में यातायात के साधन काफी बढ़ गए है। ऐसे में यातायात के नियमों की जानकारी न होने के कारण हर साल काफी संख्या में लोग सड़क हादसों का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में हम सभी को यातायात के नियमों के प्रति सचेत रहकर आसपास के लोगों को जागरूक करना होगा।
इस मौके पर प्रवक्ता अफसार अहमद, मुस्तफीज उल गनी, अनुरोध मिश्रा, अंशु श्रीवास्तव, विजेंद्र पाल, शिखर मिश्रा, लोकेश कुमार, अनुराग यादव, मोहित भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें